इन उपायों को करने से बन जाएंगे बिगड़े काम, जानिए क्या करें

ख़बरें अभी तक। अक्सर जीवन में ऐसा होता कि हम किसी काम के लिए बहुत मेहनत करते है, लेकिन हमारा काम बनते-बनते बिगड़ जाता है। ऐसा यदि हर बार हो तो इंसान परेशान रहने लगता है। तो आज इस ख़बर में हम आपको बताएंगे कि बिगड़े काम को सुधारने के लिए क्या करें। कैसे आप पर लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। तो चलिए जानते है लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या करें।

घर से निकलने से पहले बराबर संख्या के पैसों की पांच पुड़िया बनाएं। यह संख्या एक रुपया भी हो सकती है और सौ रुपए की भी। हर पुड़िया में थोड़ी रोली, चावल तथा एक साबुत सुपारी भी रख कर एक कपड़े में बांध कर इष्ट देव के सामने अथवा घर में कहीं भी सुरक्षित स्थान पर रख दें।

इसके बाद घर की किसी सौभाग्यवती अथवा कन्या से, जो स्नान कर चुकी हो, दही का तिलक लगवा कर जाएं। वापस आने पर रखे हुए पैसों से पांच देवताओं (देवी, गणेश, ब्रह्मा, विष्णु, महेश) के नाम का प्रसाद चढ़ा दें। सुपारी, रोली तथा अक्षत एक पान के पत्ते में रख कर जल में विसर्जित कर दें। ऐसा करने से जरुर आप पर लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

वहीं आपको यह भी बता दें कि भगवान बृहस्पति सभी देवताओं के गुरू हैं, कैसी भी समस्या हो वह सभी समस्या का समाधान करते है। अगर आपकी कुंडली में गुरू ग्रह का दोष है जिसके कारण आपके बने बनाए काम बिगड़ रहे है तो ऐसे में आप इन उपायों का भी इस्तेमाल कर अपने जीवन में सुख भोग सकते है।

पहला उपाय: ब्राह्मणों का सम्मान करके उनका आशीर्वाद जरूर ले क्योंकि ऐसा करने से सदैव उनकी कृपा आप पर बनी रहती है।

दूसरा उपाय: चने की दाल तथा केसर का मंदिर में दान करें और केसर का तिलक माथे पर लगाएं।

तीसरा उपाय: अगर किसी जातक का विवाह न हो पा रहा हो तो गुरूवार का व्रत रखने से विवाह शीघ्र हो जाता है। अगर अविवाहित युवती शुक्ल पक्ष से प्रति 11गुरूवार तक नहाने के जल में थोड़ी- सी- हल्दी मिलाकर स्नान करें, तो उसकी शादी जल्दी होने की संभावना हो जाती है।

चौथा उपाय: गुरुवार को सूर्योदय से पहले उठें। स्नान के बाद भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं। इसके बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी करें।

पाचंवा उपाय: हर गुरूवार बृहस्पति देव को बेसन के लड्डू का भोग लगांए। क्योंकि ऐसा करने से गुरू ग्रह के दोष दूर होते हैं। और रोजाना 108 बार गुरु मंत्र का जप करें- मंत्र- ऊं बृं बृहस्पते नम:।