ख़बरें अभी तक। कल (14 नवंबर,2019) राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने छह कैबिनेट और चार राज्यमंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल विज ने सबसे पहले शपथ ग्रहण किया। उसके बाद एक-एक कर सभी विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। बता दें कि मनोहरलाल कैबिनेट में अब सीएम व डिप्टी सीएम सहित 12 मंत्री हो गए हैं। वहीं आज सभी मंत्रियों को उनके विभाग सौंपे गए।
यह है पूरा मंत्रिमंडल…….
मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री
मनोहरलाल (मुख्यमंत्री)
– वित्त।
– टाउन एंड कंट्री प्लानिंग।
-सामान्य प्रशासन।
-सिंचाई एवं जल संसाधन।
– जनसंपर्क।
– कार्मिक एवं प्रशिक्षण।
– राजभवन मामले।
दुष्यंत चौटाला (उपमुख्यमंत्री)
– राजस्व एवं आपदा प्रबंधन।
– आबकारी एवं कराधान विभाग।
– विकास एवं पंचायत।
– उद्योग एवं वाणिज्य।
– लोक निर्माण (बीएंडआर)।
– खाद्य एवं आपूर्ति।
– श्रम एवं रोजगार।
-नागरिक उड्डयन।
– पुनर्स्थापना।
– चकबंदी विभाग।
कैबिनेट मंत्री
अनिल विज– गृह, शहरी स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा व रिसर्च, आयुष, तकनीकी शिक्षा, विज्ञान एवं टेक्नालॉजी विभाग।
कंवरपाल गुर्जर- शिक्षा, वन, पर्यटन, संसदीय कार्य आतिथ्य सत्कार विभाग।
मूलचंद शर्मा- परिवहन, खनन व भूतत्व, कौशल विकास एवं औद्योगिक विकास और कला एवं संस्कृति विभाग।
रणजीत सिंह चौटाला- बिजली, नई एवं अक्षय ऊर्जा और जेल विभाग।
जयप्रकाश (जेपी) दलाल– कृषि व किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी, मछली पालन, कानून एवं विधायी मामले विभाग।
डॉ. बनवारीलाल– सहकारिता और अनूसचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग।
राज्यमंत्री
ओमप्रकाश यादव– सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण एवं सैनिक व अर्द्ध सैनिक कल्याण विभाग। (स्वतंत्र प्रभार)
कमलेश ढांडा– महिला एवं बाल कल्याण और अभिलेखागार विभाग। (स्वतंत्र प्रभार)
अनूप धानक– पुरातत्व व संग्रहालय (स्वतंत्र प्रभार) और श्रम एवं रोजगार विभाग।
संदीप सिंह– खेल एवं युवा मामले और प्रिंटिंग व स्टेशनरी विभाग। (स्वतंत्र प्रभार)