झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट

ख़बरें अभी तक। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद अब बारी है झारखंड विधानसभा चुनावों की। झारखंड विधानसभा चुनाव बेहद ही करीब है और ऐसे सभी पार्टियों ने अपनी- अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। सभी पार्टियां झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए अपने – अपने उम्मीदवारों को चुनाव के मैदान में उतार रही है।

इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने इन विधानसभा चुनावों के लिए अपने स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस उम्‍मीदवारों के लिए वोट मांगने वाले इन नेताओं की लिस्‍ट में 40 बड़े चेहरों को जगह दी गई है। कांग्रेस की स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट में कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अधीर रंजन चौधरी, गुलाम नबी आजाद, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, रणदीप सिंह सुरजेवाला, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, मुकुल वासनिक, आरपीएन सिंह, उमंग सिंघार, जितिन प्रसाद और तारिक अनवर के नाम भी शामिल हैं। झारखंड के नेताओं में सुबोधकांत सहाय, रामेश्‍वर उरांव, राजेश ठाकुर, आलोक दुबे, आलमगीर आलम का नाम शुमार हैं।