कैबिनेट मंत्री रंजीत सिंह के घर कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर,लड्डू खिलाकर जश्न मनाया

खबरें अभी तक। हरियाणा सरकार में आज रानियां से निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाने पर उनके सिरसा निवास पर जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर पटाखे जलाकर , ढोल नगाड़ों पर कार्यकर्ताओं ने नाच कर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार ने रणजीत सिंह को मंत्री बनाकर उनका मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि रणजीत सिंह सरकार और रानियां हलके की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि रणजीत सिंह रानियां हलके के साथ साथ पूरे हरियाणा का विकास करवाएंगे।