हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा इन्वेस्टर मीट था भाजपा का मेला

ख़बरें अभी तक: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ ने बताया कि धर्मशाला में इन्वेस्टर मीट बीजेपी कार्यकर्ताओं का मेला था यह इन्वेस्टर मीट किसी भी दृष्टि से नहीं लग रहा था। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आरबीआई से 1 लाख 75 हजार करोड़ रुपए सरकार ने छीने हैं और यह पैसा देश की प्रगति में नहीं बल्कि बड़े औद्योगिक घरानों  को कर्जों में राहत देने के लिए प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने  कहा अब राष्ट्रीयकृत  बैंकों में  लोगों का पैसा सुरक्षित नहीं है। इन सारी बातों को लेकर के कांग्रेस ने चंबा से लेकर शिमला तक का विभिन्न स्तरों पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। उन्होंने बताया कि हिमाचल में पहले से स्थापित उद्योगों को प्रोत्साहित नहीं किया जा रहा है। धारा 118 के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास हो रहा है. इसीलिए उन्होंने हिमाचल के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार के कृषि पर से हिमाचल बचाओ अभियान चलाया था। उन्होंने कहा भाजपा पंचायती राज से जुड़ी संस्थाओं को तोड़ने का प्रयास कर रही  है। पूरे प्रदेश में इस तरह के प्रयास हो रहे है। उन्होंने कहा कांग्रेस के जनप्रतिनियों का विभिन्न मंचो पर अनादर एवं अपमान किया जा रहा है जिसे कांग्रेस गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि लवी मेला आयोजन में जिस तरह से विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का अपमान हुआ है. ऐसी घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने  बताया कि भाजपा का ग्राफ तेजी से गिरता जा रहा है। पिछले हरियाणा महाराष्ट्र के चुनाव में यह सब देखने को मिला है।