अलीगढ़ में ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से आधा दर्जन लोग झुलसे

ख़बरें अभी तक। उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ थाना सिविल लाइन इलाके के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की ओर जाने वाली प्रमुख रोड पर एक ट्रांसफार्मर में अचानक तेज धमाका हुआ। जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गयी। घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन ट्रांसफार्मर में आग लगने के दौरान कई राहगीर व अन्य लोग घायल हो गए।

जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में घायल हुए एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुल 6 लोग इस हादसे में घायल बताए जा रहे हैं। वही इस हादसे में घायल ई -रिक्शा चालक ने बताया कि वह अपने रिक्शा से सवारियों को लेकर जा रहा था। तभी मेडिकल रोड पर एक रेस्टॉरेंट के सामने अचानक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गयी। जिसके बाद उसके फटने से रिक्शे में बैठे सवारी घायल हो गए। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।