मशहूर गायिका लता को सांस लेने में हो रही तकलीफ,ट्विटर पर ‘गेट वेल सून’ कर रहा ट्रेंड

खबरें अभी तक। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की हाल ही में तबीयत खराब हो गई है। जिसके चलते उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक लता मंगेशकर को लगभग 2 बजे अस्पताल लाया गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही थी। जिसके चलते उन्हें उलाज हेतु लाया गया। हालांकि अब बताया जा रहा है कि लता मंगेशकर की हालत में सुधार है और उन्हें घर ले जाया गया है। इस खबर के आने बाद से ही सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर के फैंस ने ‘गेट वेल सून’ दीदी लिखने लगे।

जी हां, आपको बता दें इसी के मद्देनजर ट्विटर पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने लिखा है, ‘लता दीदी जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटें, ईश्वर से ऐसी प्रार्थना है। वहीं’ एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा है, ‘गेट वेल सून।’ बता दें कि भारत में सबसे सम्मानित पार्श्व गायकों में से एक लता मंगेशकर ने 36 से अधिक भारतीय भाषाओं में गाया है। अकेले हिंदी में उन्होंने 1,000 से अधिक गीतों के लिए अपनी आवाज दी है। लता जी का जन्म 28 सितंबर 1929 को हुआ था। उन्हें साल 2001 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इससे पहले उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।