Xiaomi का 20W वायरलेस फास्ट चार्जर आज होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें इसकी खासियत

खबरें अभी तक। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने कुछ ही दिन पहले 20W वायरलेस चार्जर लॉन्च किया था। इस चार्जर के जरिए स्मार्टफोन को लैंडस्केप और वर्टिकल दोनों तरह से चार्ज किया जा सकता है। इस चार्जर की कीमत 99 चीनी युआन यानी करीब 1008 रुपये है। इसे डिस्काउंट के तहत 79 चीनी युआन यानी करीब 805 रुपये में खरीद जा सकते है। इसे आज से क्राउडफंडिंग वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है।

Xiaomi के वायरलेस चार्जर के फीचर्स की बात करें तो इस चार्जर का बेस सर्कुलर है। यह ऊपर से दिखने में पावर बैंक की तरह है। इसके जरिए यूजर्स लैंडस्केप और वर्टिकल दोनों पोजीशन में स्मार्टफोन को चार्ज कर सकेंगे। फोन चार्ज होने की नोटिफिकेशन भी आपको इस चार्जर से लग जाएगी। यह बिक्री के लिए ब्लैक कलर में खरीदा उपलब्ध कराया जा रहा है। यह 20W वायरलेस चार्जर Qi वायरलेस चार्जिंग तकनीक पर कार्यरत है। ऐसे में इसके जरिए इस तकनीक को सपोर्ट करने वाले फोन iPhone और सैमसंग गैलेक्सी नोट भी इससे चार्ज किए जा सकते है।

Xiaomi के 20W वायरलेस चार्जर के चार्जिंग टाइम की बात करें तो हर डिवाइस के लिए इसका चार्जिंग टाइम अलग-अलग होगा। बता दें कि यह चार्जर काफी कॉम्पैक्ट है। इसमें छोटा सर्कुलर बेस मौजूद है। जैसा कि हमने आपको बताया यह चार्जर Qi वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी बेस्ड है। इसके जरिए केवल उन्हीं डिवाइसेज को चार्ज किया जा सकेगा जो इस तकनीक को सपोर्ट करते होंगे।

Xiaomi ने हाल ही में Mi Smart Bedside Lamp 2 भी पेश किया था। इसे Mi.com से 2,299 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी शिपिंग 3 दिसंबर से शुरू होगी। इसमें 2,000 यूनिट्स फंडिंग गोल मौजूद हैं। यह 12W का लैंप है। इस लैंप को कंपनी की Mi Home ऐप के जरिए कंट्रोल किय जा सकेगा। इससे आप 16 मिलियन कलर्स में से चुनाव किया जा सकेगा।