सोनीपत में धूमधाम से मनाया गया 550वां गुरु पर्व

खबरें अभी तक। सोनीपत में आज गुरु नानक जी के 550 वे पर्व पर नगर कीर्तन किया और शहरवासियों को गुरु पर्व की शुभकामनाएं दी, सिख जत्थेदरियों ने गतका कर शहरवासियों को गुरु पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी, और सिख श्रद्धालुओं ने करतारपुर कॉरिडोर खोलने पर दोनों देशों का धन्यवाद किया।

सोनीपत में गुरु पर्व के लिए एक नगर कीर्तन कर रहे सिख श्रद्धालु है, आज सिख जत्थेदार सोनीपत में गुरुनानक देव जी के 550 वें पर्व पर बड़ी धूमधाम से जश्न के साथ मनाया गया है, सिख जत्थेदारों ने गतका भी किया, और करतारपुर कॉरिडोर के खोलने पर दोनों देशों का धन्यवाद भी किया।

नगर कीर्तन कर रहे सिख श्रद्धालुओं ने कहा कि आज हमारे गुरु गुरु नानक देव जी का 550 वां गुरु पर्व है हम सभी देशवासियों को गुरु पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और गुरु पर्व पर हमने ऐसे नगर कीर्तन कर इसका जश्न मनाया है करतारपुर कॉरिडोर खोलने पर छह श्रद्धालुओं ने कहा कि अब हम करतारपुर गुरु नानक जी के सीधे दर्शन कर सकेंगे और सभी देशवासियों के साथ-साथ दोनों देश बधाई के पात्र हैं हम दोनों देशों को इसके लिए धन्यवाद करते हैं।