चक्रवात तूफान ‘बुलबुल’: शनिवार शाम 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक कोलकाता एयरपोर्ट रहेगा बंद

ख़बरें अभी तक। कोलकाता: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात तूफान ‘बुलबुल’ ओडिशा से पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है। आज शाम इसके भयानक रूप लेने की आशंका है। जिसके चलते कोलकाता एयरपोर्ट को 12 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। गृह मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, शनिवार शाम 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक कोलकाता एयरपोर्ट बंद रहेगा। पूर्वी भारत में यह एयरपोर्ट सबसे व्यस्त माना जाता है।

अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम बंगाल तट पर शनिवार रात 8 बजे के करीब बारिश होने की संभावना है। साथ ही 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और एक से दो मीटर तक ज्वार की लहरें उठ सकती हैं। एमएचए के एक अधिकारी ने कहा, ‘चक्रवात ‘बेहद शक्तिशाली ‘बुलबुल’ के कारण कोलकाता एयरपोर्ट को 9 नवंबर शाम 6 बजे से लेकर 10 नवंबर सुबह 6 बजे तक बंद किया जा रहा है’।