सर्वसम्मति से हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष बने ज्ञानचंद गुप्ता

खबरें अभी तक। हरियाणा विधानसभा सत्र शुरू हो चुका है। इसी बीच बीते सोमवार को विधायक ज्ञानचंद गुप्ता को सर्वसम्मति से हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सदन में नेता प्रतिपक्ष होंगे।

गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता के नाम का प्रस्ताव दिया और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी उनके नाम का प्रस्ताव दिया था। इसके साथ ही विपक्षी सदस्यों ने भी ज्ञानचंद गुप्ता का समर्थन किया। बता दें, विधानसभा चुनाव में ज्ञानचंद गुप्ता ने कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के बेटे चन्द्र मोहन बिश्नोई को हराया था।