भाजपा के सबसे पुराने नेता और पंचकूला से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता हो सकते है विधानसभा स्पीकर!

हरियाणा विधानसभा के 14वें सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई। प्रोटेम स्पीकर बनाए गए रघुबीर कादियान सभी को शपथ दिलवा रहे हैं। वहीं भाजपा की सीट पर दूसरी बार पंचकूला से विधायक चुनकर आए ज्ञानचंद गुप्ता हरियाणा विधानसभा के स्पीकर होंगे। चर्चा है कि  विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

भाजपा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखेगी। 71 वर्षीय ज्ञानचंद गुप्ता भाजपा के सबसे बुजुर्ग विधायक हैं। स्पीकर पद के लिए उनका नाम सबसे आगे चल रहा था।