चालक की लापरवाही ने 9 लोगों की जान डाली खतरे में

खबरें अभी तक। भिवानी के लोहारू मार्ग पर आज सुबह दो गाडिय़ों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसके चलते 4 लोग घायल हो गए। घायला को स्थानीय लोगों की मदद से भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल घायलों की स्थिति सामान्य है। बताया जाता है कि दोनों गाडिय़ों में करीब एक दर्जन लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार आई-10 गाड़ी दिल्ली से राजस्थान की तरफ जा रही थी तथा होंडा सिटी पहाड़ी माता से दिल्ली की तरफ जा रही थी। तभी लोहारू मार्ग पर दोनों गाडिय़ों की भिडंत हो गई। भिडंत का कारण होंडा सिटी के चालक को नींद आना बताया जा रहा है। जिसकी वजह से दोनों गाडिय़ों में सवार करीब 9 लोगों की जान पर बात बन आई।

आई-10 कार चालक व घायल धीरज ने बताया वे अपने पिता व पिता के दोस्त को दिल्ली से राजस्थान की तरफ लेकर जा रहे थे। यहां लोहारू की तरफ से आ रही होंडा सिटी गाड़ी ने उनकी गाड़ी को गलत साइड आते हुए टक्कर मार दी। जिससे वे बेहोश हो गए थे। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक होंडा सिटी के चालक को नींद आ गई। जिसके चलते यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि इस हादसे में उनके पिता मानिकचन्द, पिता का दोस्त प्रदीप व वह स्वयं घायल हो गए। तीनों को घायल अवस्था मे स्थानीय लोगों ने अस्पताल भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि अब उन तीनों की हालत में सुधार है।

वहीं दूसरी तरफ लोहारु पहाड़ी माता के दर्शन कर अतुल अपने परिवार के साथ गाड़ी होंडा सिटी में दिल्ली जा रहे थे। हादसे में घायल अतुल ने बताया कि हादसे में वे बेहोश हो गए थे, लेकिन उन्हें नही पता कि हादसा यह कैसे हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी में दो महिला व उनके बच्चे भी साथ थे, लेकिन सभी ठीक है।