फिल्म ‘पानीपत’ का पोस्टर हुआ रिलीज, ये ऐतिहासिक फिल्म इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

खबरें अभी तक। फिल्म ‘पानीपत 6 दिसंबर को रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया हैं। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं जबकि पद्मिनी कोल्हापुरी, मोहनीश बहल और जीनत अमान विशेष भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की टीम ने इसकी जानकारी दी है। फिल्म के निर्माता आशुतोष गोवारिकर हैं।

साथ ही आपको बता दें कि फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है जो 14 जनवरी 1761 को लड़ा गया था। यह युद्ध मराठा और अफगानिस्तान के शासक अहमद शाह अब्दाली के बीच हुआ था। सुनीता गोवारिकर की कंपनी एजीपीपीएल और रोहित शेलटकर की कंपनी विजन वर्ल्ड ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है।

फिल्म को लेकर सुनीता ने एक बयान जारी कर कहा, ‘हमारी फिल्म पानीपत मराठाओं के महान पराक्रम को दर्शाएगी। यह केवल उस महान युद्ध का चित्रण नहीं है जिसमें एक लाख से अधिक सैनिक शहीद हुए थे बल्कि हम इसमें युद्ध का कारण भी दर्शकों को बताया जाएगा। यह ऐतिहासिक महत्व की महागाथा है।’ शेलटकर ने कहा कि यह भव्य फिल्म है और उम्मीद है कि दर्शकों को पसंद यह आएगी।