जन्मदिन के बहाने आरोपी ने घर पर बुलाई तीन नाबालिग लड़कियां और फिर…

खबरें अभी तक। चंडीगढ़ से सटे मोहाली से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने दो मासूमों के साथ छेड़खानी और एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलने के पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान रमेश के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि रमेश पिछले 5 साल से यहां गांव में किराए पर रहता है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि गुरुवार देर रात तीनों नाबालिग लड़कियां घर के बाहर खेल रही थीं। इसी दौरान रमेश ने जन्मदिन का बहाना बना कर उनको घर में बुलाया और उसके बाद दुष्कर्म किया।

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि रमेश ने नाबालिग लड़कियों को पहले बहाने से अपने घर बुलाया और फिर उसके बाद उन्हें कोई नशीली चीज खिलाई। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। वहीं इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद एक बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। फिलहाल आरोपी रमेश के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।