हरियाणा दिवस 2019 : 53 साल का हुआ हरियाणा, सीएम और डिप्टी सीएम ने दी शुभकामनाएं

खबरें अभी तक। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सीएम और डिप्टी सीएम के साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सुभाष बराला जैसे कई दिग्गजों ने हरियाणा दिवस के इस खास अवसर पर प्रदेशवासियों को ट्वीट करते हुए बधाई दी है।

सभी प्रदेशवासी आज इस दिन को हरियाणा दिवस के रूप में मना रहे है। 1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर हरियाणा प्रदेश को बने हुए आज 53 साल पूरे हो गए हैं। हरियाणा का गठन आज ही के दिन 1966 को हुआ था। हरियाणा की संस्कृति बेहद खास और अलग है। हरियाणा की संस्कृति और परपंरा हर किसी का मन मोह लेती है।

यह राज्य वैदिक सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता का मुख्य निवास स्थान है। इस क्षेत्र में विभिन्न निर्णायक युद्ध भी हुई हैं। जिसमें भारत का अधिकत्तर इतिहास समाहित है। इसमें महाभारत का महाकाव्य युद्ध भी शामिल है। वर्तमान में खाद्यान और दुग्ध उत्पादन में हरियाणा देश में प्रमुख राज्य है। इसके साथ ही प्रदेश के युवाओं ने विश्व पटल पर अपनी प्रतिभाओं से खेल, शिक्षा, सुरक्षा समेत तमाम क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।