खबरें अभी तक। लक्मे फैशन वीक 2018 के तीसरे दिन करण जौहर रैंप पर उतरे बाद में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी उनका साथ दिया। करण जौहर ने अपने नए लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने अपने बालों को ग्रे कलर कर रखा था। करण जौहर ने अपनी तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘500 शेड्स ऑफ ग्रे’।
रैंप वॉक के दौरान 44 साल के इस फिल्ममेकर ने जो लिबास पहन रखा था उसे डिजाइनर फाल्गुन शेन ने डिजाइन किया है। ब्लैक-सिल्वर जैकेट में कहर ढहा रहे करण को देख वहां मौजूद लोगों ने जमकर आहें भरीं। वहीं उनके हेयरस्टाइल को सबसे ज्यादा सराहा गया।
करण जौहर और सोनाक्षी सिन्हा शो स्टॉपर के तौर पर रैंप पर आए। बता दें कि फिल्म ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ में करण जौहर और सोनाक्षी सिन्हा साथ दिखेंगे। इसमें करण जौहर डबल रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होगी।