दिल्ली सरकार भैया दूज के अवसर पर महिलाओं को देगी तोहफा

ख़बरें अभी तक। भैया दूज (29 अक्टूबर) पर इस बार दिल्ली सरकार ने बहनों को एक बड़ा गिफ्ट देने का ऐलान किया है। इस मौके पर महिलाओं को दिल्ली की डीटीसी बसों में हमेशा के लिए फ्री में सफर करने तोहफा मिलेगा। 29 अक्टूबर यानी भाई दूज के दिन से इसे लागू कर दिया जाएगा।

बसों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ साथ महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला मार्शलों को भी तैनात किया जाएगा। कुल 13,000 मार्शल बसों में बीमार की मदद भी करेंगे एवं अन्य किसी भी आपात स्तिथि से निपटेंगे।

बसों में रोजाना करीब 30 लाख यात्री डीटीसी बसों में सफर करते हैं। इनमें करीब 15 फीसदी यानी पांच लाख महिलाएं होती हैं। दिल्ली अकेला राज्य है जहां लोगों की सुरक्षा और मदद के लिए हर बस में मार्शल नियुक्त किए जा रहे हैं। बसों में निशुल्क सफर का मौका देने के लिए दिल्ली सरकार के इस निर्णय को काफी लोग पसंद कर रहे हैं।

इसके तहत पहले से संचालित होने वाली बसों को दुरस्त करने के साथ साथ बेहतर सुविधाएं देने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इस स्कीम की शुरुआत होने से उन महिलाओं को अधिक फायदा पहुंचेगा जो अधिक मात्रा में बसों में सफर करती हैं।