हिमाचल प्रदेश: शाम 4 बजे के बाद एचआरटीसी बस के थम जाएंगे पहिए

ख़बरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आज शाम 4 बजे के बाद एचआरटीसी बस के पहिए थम जाएंगे। एचआरटीसी चार बजे के बाद के रूटों को बंद कर देगा। इसके साथ ही एचआरटीसी ने यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न होने चलते मैक्लोडगंज, धर्मशाला और कांगड़ा से दिल्ली के लिए रात्रि वोल्वो बस चलाने का फैसला लिया है।

मैक्लोडगंज से रात साढ़े नौ बजे, धर्मशाला से रात्रि 10: 10 बजे और कांगड़ा से रात्रि 11 बजे दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा चलाई जा रही है, जोकि 28 को दिल्ली से रात 8:50 पर चलेंगी। इसके अतिरिक्त यात्रियों की सुविधा के लिए 28 अक्टूबर धर्मशाला से दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी व कालका के लिए स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं।

यात्री बुकिंग ऑफिस धर्मशाला, कांगड़ा, नगरोटा बगवां,मैक्लोडगंजव पालमपुर से एडंवास यात्रा पत्र ले सकते हैं। जिससे लोग दिवाली पर लांग रूट पर भी सफर कर सकेंगे। बता दें कि यह बस सेवाएं सिर्फ दिल्ली और चंडीगढ़ तक ही सीमित रहेंगी। वहीं, परिवहन विभाग ने दावा किया है कि अगर हिमाचल के किसी भी कोने में 40 व इससे अधिक सवारियों होंगी। तो एचआरटीसी को फोन पर जानकारी दें। एचआरटीसी वहां बस सेवा मुहैया करवाएगा।