अजय चौटाला होंगे शपथ ग्रहण में शामिल, फरलो पर आए है बाहर

जेजेपी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला के पिता अजय सिंह चौटाला को दो हफ्ते की फरलो मिल गई है। कल सुबह वो तिहाड़ जेल से बाहर आ जाएंगे और सीधे चंडीगढ़ में पहुंचेंगे। अजय और उनके पिता ओमप्रकाश चौटाला को जूनियर शिक्षकों की भर्ती घोटाले में 6 साल पहले जेल भेजा गया था।

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद दुष्यंत पिता से मिलने तिहाड़ जेल गए थे। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार रात भाजपा के साथ गठबंधन का ऐलान किया था।