फिर इतिहास रचेगा अयोध्या, रामनगरी में 5.51 लाख दीप जलाकर बनेगा विश्व रिकॉर्ड

ख़बरें अभी तक: दीपोत्सव के अवसर पर रामनगरी शनिवार को 5.51 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाएगी। इस आयोजन में अवध विश्वविद्यालय समेत विभिन्न कॉलेजों के बच्चे राम की पैड़ी पर चार लाख दीप जलाएंगे। बता दें कि धनतेरस से भैया दूज तक अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।

वहीं 14 मठ-मंदिरों को करीब डेढ़ लाख दीपों से रोशन करने की तैयारी है। व्यापारी और आमजन भी घरों से लेकर शहर के चौराहों तक दीप जलाएंगे। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम भी अयोध्या पहुंच चुकी है। शनिवार को आयोजित होने वाले दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर आरएएफ, पीएसी व पुलिस के जवानों के साथ होमगार्ड, फ्लड कंपनी व खुफिया विभाग के लोग तैनात रहेंगे।