कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा अस्पताल में भर्ती

ख़बरें अभी तक। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा नोएडा के अस्पताल में पीठ और पैर दर्द के होने के कारण पहुंचे। जहां डॉक्टरों की सलाह के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। रॉबर्ट वाड्रा के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने के बाद सोमवार शाम करीब 7:30 बजे प्रियंका गांधी वाड्रा भी अस्पताल पहुंची।

प्रियंका गांधी वाड्रा अस्पताल में थोड़ी देर रुकने के बाद वहां से निकल गईं, लेकिन रात 10:30 बजे फिर से वो वापस अस्पताल पहुंच गईं। इसके बाद प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ पूरी रात करीब 9 घंटे तक अस्पताल में मौजूद रहीं। मेट्रो अस्पताल में रॉबर्ट वाड्रा के पीठ दर्द और पैर दर्द का इलाज किया जा रहा है। रॉबर्ट वाड्रा का इलाज मेट्रो अस्पताल के सीनियर आर्थोपेडिक सर्जन कर रहे हैं। पूरे अस्पताल को एसपीजी की टीम ने अपने घेरे में लिया हुआ है।