मैनपुरी में जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, एक महिला की मौत, दो घायल

खबरें अभी तक। उत्तरप्रदेश के मैनपुरी स्थित नगला पक्षी में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मामला मैनपुरीं के थानां कुर्रा क्षेत्र के नगला पंक्षी का हैं। जहां एक जमीन के टुकड़े को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा था।

इसी के चलते इस जमीन पर खड़े बबुल के पेड़ों को एक महिला ने काट दिया। आरोप है कि रात में अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। जब मौक़े पर पुलिस पहुंची तो देखा कि महिला सहित तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां महिला की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल लोगों का अभी उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 2 लोगों की तलाश अभी भी जारी है।