सीएम मनोहर ने साधा कांग्रेस के घोषणा पत्र पर निशाना, कहा झूठ का पुलिंदा ये घोषणा पत्र

हरियाणा के चुनावी दंगल में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विपक्ष को पूरी तरह से घेर लिया है। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि इसमें कांग्रेस ने जो मन में आया लिख दिया। कांग्रेस पर तंज सकते हुए उन्होंने कहा कि हम जो काम कर चुके हैं, कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में अब कह रही है। इससे ज्यादा मजाक की बात क्या हो सकती है।

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र से खुद का ही मजाक बना लिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि 2014 से जबसे भाजपा की सरकार प्रदेश में बनी है राजनीति के मायने बदल चुके हैं। पहले नेता शब्द को लोग गाली के रूप में देखते थे,