पहली बार हरियाणा के चुनावी रण में कूदेंगे राहुल गांधी, नूंह में करेंगे जनसभा

हरियाणा के नूंह जिले में आज राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरूआत राहुल गांधी नूंह जिले से कर रहे हैं। राहुल गांधी नूंह जिले के गुड़गांव-अलवर रोड पर मरोड़ा गांव स्थित आईटीआई के समीप दोपहर 2 बजे के बाद पहुंचेंगे।

राहुल गांधी के साथ गुलाम नबी आजाद, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा सहित अन्य कई कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे। राहुल विधानसभा चुनाव में पहली रैली करने पहुंच रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस का कोई बड़ा नेता हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए नहीं आया है।