रोहतक – अशोक तंवर का खुला ऐलान, जल्द होगी सर्जिकल स्ट्राइक

खबरें अभी तक। कांग्रेस से बागी व पार्टी से निष्कासित नेता अशोक तंवर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर इशारों इशारों में हमला करते हुए कहा कि अब समय आ गया है लोग अच्छे नेता को चुनेंगे। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक होने वाला है जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गौरतलब है कि अशोक तंवर पार्टी से निष्कासित होने के बाद बागी हो गए हैं और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को इसके पीछे कारण मानते हैं।

पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने हुड्डा पर इशारों इशारों में कटाक्ष करते हुए कहा है कि लैंडमाइन बिछा दी गई है और पूरी तरह से प्लान तैयार है। उन्होंने कहा बस धमाका होना बाकी है। उन्होंने कहा कि इन धमाकों से नुकसान हो तो किसी को फायदा भी हो सकता है। उन्होंने किसी का नाम लिए बैगर कहा कि निशाने पर कुछ बुरे नेता है। गौरतलब है कि अशोक तंवर भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर इशारों इशारों में कटाक्ष कर रहे थे और आज रोहतक में एक कार्यकर्ता के घर चाय के कार्यक्रम पर पहुंचे थे।

अशोक तंवर ने आज खुली चुनौती देते हुए कहा कि कुछ ही दिनों में सर्जिकल स्ट्राइक होने वाला है जिससे बड़ा धमाका होगा। उन्होंने इशारों इशारों में भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि लैंडमाइंस बिछा दिए गए और जो बुरे लोग हैं उस पर जो पैर रखेंगे और धमाका होगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा अच्छे लोग इस लैंडमाइन से बचना जानते हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है बुरे लोगों को सबक सिखाने का क्योंकि वोटिंग को महज एक हफ्ता बाकी है और इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है लोगों को बता दिया गया है अच्छे नेता का चुनाव करें।