खबरें अभी तक। राजधानी दिल्ली से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार घटना दिल्ली के नरेला इलाके की है। यहां सलमा नाम की एक महिला ने अपने पति की पीट- पीट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक की पहचान जावेद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक यहां नरेला इलाके में रहने वाली सलमा दिल्ली महिला आयोग की पंचायत सदस्य थी। सलमा ने अपने ही पति को पीट- पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि इससे पहले आरोपी सलमा ने अपने देवर और ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया था।
लेकिन बाद में पैसे लेकर उसने यह केस वापस ले लिया। फिलहाल घटना सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पति की इस तरह से हत्या करने के पीछे क्या वजह रही होगी यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।