नालागढ़ में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली शोभायात्रा

खबरें अभी तक। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर्व के उपलक्ष्य में महर्षि वाल्मीकि सभा नालागढ़ द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा शहर के वार्ड-3 स्थित वाल्मीकि मंदिर से शुरू हो कर बाजार से होती हुई वापिस मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा में समुदाय के लोगों ने गाजे बाजे के साथ झांकियों को पूरे शहर में घुमाया। भगवान वाल्मीकि की झांकी सहित अन्य आकर्षक झांकियों को देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शोभा यात्रा में भगवान वाल्मीकी की झांकी सहित लव—कुश, भोलेनाथ, अघोरी रूप, बजरंग बली, मां काली, माता भिलणी, कृष्ण-सुदामा आदि की आकर्षक झांकियां निकाली गई। रामायण पाठ आरंभ हुआ और 12 बजे झंडे की रस्म अदा करने के उपरांत भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा, एसजीपीसी सदस्य एवं शिअद प्रदेशाध्यक्ष डा.दिलजीत सिंह भिंडर, पूर्व विधायक कृष्णलाल, पूर्व चेयरमैन बावा हरदीप सिंह, नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राणा सहित वार्ड पार्षदों ने वाल्मीकि जयंती की बधाई दी।