13 तारीख को जारी करेगी भाजपा अपना मेनिफेस्टो, म्हारे सपनो का हरियाणा रखा जाएगा नाम

हरियाणा विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने ऐलान किया है कि वे अपना संकल्प पत्र 13 तारीख को सुबह 10.30 बजे जारी करेगी.  भाजपा चंडीगढ़ के होटल ललित में  संकल्प पत्र को जारी करेगी.

बता दें कि सैंकड़ो सुझावों के बीच भाजपा अपने संकल्प पत्र का नाम म्हारे सपनो का हरियाणा रखा जाएगा. वहीं भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला , तीनो प्रभारी , मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष ओ पी धनकड़ समेत संगठन मंत्री रहेंगे मौजूद.