दुष्यंत चौटाला के इस दावे को सीएम मनोहर लाल ने किया खारिज, जानिए पूरा मामला

हरियाणा बिजली निगम में SDO की भर्ती पर सियासी जंग छिड़ गई है। जजपा ने ट्वीट किया कि भर्ती रद्द हो गई। जजपा नेता दुष्यंत पर पलटवार करते हुए सीएम ने लिखा- भ्रम है, कोई भर्ती रद्द नहीं हुई।

वहींं जजपा का कहना है बिजली निगम में एसडीओ की भर्ती रद हो गई है और यह पार्टी के संघर्ष की जीत है। लेकिन जजपा के प्रचार पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने विराम लगाते हुए साफ कर दिया है कि जजपा भ्रामक प्रचार कर रही है, कोई भर्ती रद नहीं हुई है।

दरअसल, जजपा नेता पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने ट्वीट कर दावा किया था कि जजपा के संघर्ष के बाद हरियाणा सरकार ने बड़ा यू-टर्न लेते हुए बिजली निगम में एसडीओ की भर्ती रद कर दी गई है। दुष्यंत का कहना है कि इस भर्ती के दौरान सामान्य वग्र में शार्टलिस्ट हुए 80 में से सिर्फ2 ही युवक हरियाणा के थे।