कैलिफोर्निया में रहने वाली लड़की ने करनाल में रहने वाले लड़के से की शादी

ख़बरें अभी तक। हरियाणा के करनाल में रह रहे एक लड़के ने कैलिफोर्निया में रहने वाली लड़की को फेसबुक में रिक्वेस्ट भेजी थी। जिसके बाद दोनों में बातें होने लगी और छह महीने बात करने के बाद दोनों ने मिलने का फैसला किया। इसके बाद मलीना मई में कैलिफोर्निया से करनाल आई। जिसके बाद दोनों साथ रहे। इसके बाद वे सितंबर में फिर से करनाल आई और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

लड़की ने बताया कि कैलिफोर्निया से करनाल तक आने का सफर बहुत ही थका देने वाला था। 23 घंटे के सफर के बाद वे सुशील से मिली और वे खुश हैं कि उनकी शादी उससे हो गई। मलीना 21 वर्ष की हैं और अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर चुकी है। लड़की के परिवार में उसके पिता, चार भाई और वे तीन बहने हैं। उनकी मां बहुत पहले गुजर चुकी हैं। मलीना ने कहा कि सुशील का परिवार बहुत अच्छा है और वे खुश हैं कि वे इस परिवार का हिस्सा बनीं।