ख़बरें अभी तक : हरियाणा में चुनावी रण चल रहा है, सभी पार्टी अपना अपना दमखम दिखा रही हैं। बात करें अगर गुरूग्राम विधानसभा की तो वहां पर बीजेपी ने सुधीर सिंघला को अपना उम्मीदवार बनाया है। जो कि चुनाव में फतह हासिल करने में जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में सुधीर सिंघला में कन्हई गांव के रामलीला मैदान में जनता को संबोधित किया।
जहां हजारों की संख्या में मौजूद जनता ने और उनके कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची महिला मोर्चा की टीम ने पगड़ी पहनाकर सुधीर सिंगला का मान सम्मान किया। संबोधन में सुधीर सिंघला ने जनता को अपने मुद्दों को बताया और बीजेपी के कार्यों के बारे में बताय़ा। यहां पर सुधीर सिंघला में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और आड़े हाथों लिया।