जजपा नेता देवेंद्र सिंह बबली का गांव पिरथला में जोरदार स्वागत

खबरें अभी तक। उपमंडल के गांव पिरथला में मोटरसाईकिलों के काफिले के साथ जजपा नेता व टोहाना से प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान देवेंद्र सिंह बबली ट्रैक्टर पर जनसभा स्थल तक पहुंचे। बबली का कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा फूल मालाएं पहनाकर व सिर पर हाथ रखकर आर्शीवाद दिया। बबली के साथ जजपा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे तथा लोगों को संबोधित किया।

इस दौरान देवेंद्र सिंह बबली को अनेक परिवारों ने समर्थन दिया तथा 21 अक्तूबर को चाबी का बटन दबाने का आह्वान किया। बबली ने कहा कि जनता के  आर्शीवाद लगातार उन्हे मिल रहा है जिससे लोगों में जजपा का महौल बनता जा रहा है। बबली ने पत्रकारों से बताया कि कांग्रेस पार्टी ने उनके साथ धोखा किया है जिसके चलते अब कांगे्रस प्रदेश में जीरों को भी नही तोड पाएगी।