सीएम मनोहर लाल ने करनाल में चुनावी जनसभा में पहुंचकर लोगों को किया सम्बोधित

खबरें अभी तक। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में चुनावी जनसभा में पहुंचकर लोगों को सम्बोधित किया। अपने विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है। सबसे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल पहुंचने पर मॉडल टाउन गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरु के घर शीश नवाया ,उसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बीजेपी के जिला चुनाव कार्यलय में पहुंचकर कार्यकर्ताओं की पीठ थप-थपाई और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कर्ण विहार में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारत माता की जय से अपने सम्बोधन की शुरुवात करते हुए कहा जितना समय मुझे आपको देना चाहिए था उतना समय में आपको नहीं दे पाया ,लेकिन आप ने हमेशा मुझे बहुत प्यार दिया , सरकार द्वारा कराये गए विकास कार्यो की उपलब्धियां भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गिनवाई।