अशोक तंवर के इस्तीफे पर जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने दी प्रतिक्रिया

खबरें अभी तक। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के इस्तीफे पर जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस ने पिछले समय से कमजोर विपक्ष का काम किया है. वहीं इस तरह की घटनाओं से यह भी साबित होता है कि कांग्रेस अपने परिवार को भी नहीं संभाल पाए वह टूट कर बिखर गई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश ही नहीं देश में भी कमजोर विपक्ष साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मनमानी करने को पूरा दोष कांग्रेस को जाता है क्योंकि कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पाए वहीं उन्होंने अशोक तंवर के इस्तीफा देने के बाद जजपा में शामिल होने की संभावना पर कहा कि अगर अशोक तंवर जननायक जनता पार्टी में शामिल होते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा।