अशोक तंवर के इस्तीफे पर सुभाष बराला का बयान, जानिए क्या बोले बराला

ख़बरें अभी तक। टोहाना: कांग्रेस पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के इस्तीफे पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का बयान, समाज के सरोकारों से दूर व परिवारवाद में उलझी पार्टी का यही हश्र होता है, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा इस्तीफा देने के बयान पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि जनता के सरोकार व जनहित से इस पार्टी का कोई सरोकार नहीं था तथा इस पार्टी में गुटबाजी बहुत ज्यादा हावी हो चुकी थी। जिसके चलते यह हुआ है।

बराला ने कहा कि इस पार्टी के प्रभारी, भपेंद्र हुड्डा व अन्य नेताओं की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। उसके बाद से भी पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं था। वहीं बराला ने अशोक तंवर के भाजपा में आने के सवाल पर कहा कि अभी उनसे कोई सम्पर्क नहीं है।