हरियाणा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 84 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा यहां से लड़ेंगे चुनाव

खबरें अभी तक। कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने 84 उम्मीदवारों के नामों की सूची बुधवार रात को जारी कर दी है। पार्टी ने केवल एक मौजूदा विधायक को छोड़कर बाकी सब को टिकट दिया है।साथ ही आपको बता दें कि कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी सूची के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट से और कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला कैथल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

वहीं हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस के 17 विधायक हैं, जिनमें से पार्टी ने केवल रेणुका विश्नोई को उम्मीदवार नहीं बनाया है। जो की हांसी से विधायक हैं। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के दोनों बेटों कुलदीप विश्नोई और चंद्र मोहन को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। विश्नोई हिसार की आदमपुर सीट से वहीं उनके भाई और पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्र मोहन पंचकुला से चुनाव लड़ने को तैयार है।

पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल के बेटे रणवीर महिंद्रा बधरा से और पुत्रवधू किरण चौधरी तोशाम से चुनावी मैदान में उतर चुकी है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को पार्टी ने गनौर सीट से प्रत्याशी घोषित बनाया है। इस सूची में हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के नाम नहीं हैं।