विपुल गोयल की टिकट के लिए 24 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठी है महिलाएं

खबरें अभी तक। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की टिकट कटने के बाद आहत महिलाओं की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है 24 घंटे से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी महिलाएं भूख हड़ताल पर डटी हुई हैं। महिलाओं के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं उन्हीं आंखों में सिर्फ एक ही उम्मीद है की विपुल गोयल दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर रहे हैं और शाम तक टिकट लेकर वापस लौट आएंग।

हड़ताली महिलाओं ने साफ किया है कि जब तक विपुल गोयल को टिकट नहीं मिल जाती उनकी हड़ताल जारी रहेगी।  चाहे उन्हें हड़ताल के दौरान अपने प्राण क्यों ना गवाने पड़े। कांग्रेस या अन्य दलों से चुनाव लड़ने के सवाल पर महिलाओं ने कहा कि वह विपुल के साथ हैं जहां कहेंगे वह वहां उनके साथ खड़े रहेंगे ।