पटौदी विधानसभा क्षेत्र से सत्यप्रकाश जरावता को मिला भाजपा का टिकट

खबरें अभी तक। पटौदी विधानसभा क्षेत्र से सत्य प्रकाश जरावता को मिला भाजपा का टिकट लगभग डेढ़ दर्जन प्रत्याशियों की लिस्ट से चुना गया। सत्य प्रकाश जरावता का नाम पार्टी हाईकमान ने सत्य प्रकाश जरावता पर जताया पूर्ण विश्वास विधायक विमला चौधरी टिकट काटकर सत्य प्रकाश जरावता को थमाया टिकट , भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर पटौदी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे सत्य प्रकाश जरावता

भारतीय जनता पार्टी ने 78 विधानसभा चुनाव पर टिकटों की घोषणा की जिसमें पटौदी विधानसभा क्षेत्र से सत्य प्रकाश जरावता को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दी है। टिकट मिलने के बाद सत्य प्रकाश जरावता अपने कार्यालय पहुंचने पर लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया लड्डू बांट कर के खुशियां मनाई सत्य प्रकाश जरावता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर पूरा भरोसा किया है और मैं उनके भरोसे पर पूर्ण रूप से पार्टी की सेवा करूंगा और जनता के सदैव साथ रहने का प्रयास करें।

सत्य प्रकाश जरावता राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष इन सब का आभार व्यक्त करते हुए कहा इन्होंने मुझ पर जो भरोसा जताया है मैं उनके भरोसे को कायम रखूंगा और पार्टी की पूर्ण निष्ठा के साथ सेवा करता रहूंगा।