भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने ली ऊना भाजपा की बैठक

खबरें अभी तक। भाजपा के संगठनात्मक चुनावों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर ऊना जिला भाजपा की हुई। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने विशेष रूप से शिरकत की। सत्ती ने कहा कि पार्टी 150 वीं गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक कई तरह के कार्यक्रम करेगी। वहीँ सभी लोकसभा क्षेत्रों में 150 किलोमीटर पद यात्रा का भी आयोजन किया जायेगा। सत्ती ने माना की कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भाजपा में एंट्री होने वाली थी भी और नहीं भी। सत्ती ने कहा कि लेकिन पार्टी ने अपने पुराने कार्यकर्ताओं को ही आगे लाने का निर्णय लिया है। सत्ती ने धर्मशाला और पच्छाद में जीत का भी दावा किया।

ऊना जिला भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष बलबीर बग्गा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने विशेष रूप से शिरकत की। वहीं बैठक में संगठनात्मक चुनावों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत करवाया और पार्टी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आहवान भी किया। सत्ती ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर भाजपा 2 से 31 अक्तूबर तक कई तरह के कार्यक्रम करेगी जिसमें से प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 150 किलोमीटर की पद यात्रा का कार्यक्रम भी तय किया गया है। वहीं कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री रहे सुधीर शर्मा के भाजपा में आने की अटकलों पर सत्ती ने साफ़ किया कि सुधीर शर्मा की भाजपा में एंट्री का प्लान था भी और नहीं भी। सत्ती ने कहा कि लेकिन भाजपा ने निर्णय लिया कि पार्टी द्वारा बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाने के बजाये अपने किसी भाजपा कार्यकर्ता को ही प्रत्याशी बनाया जाये जिस दिशा में पार्टी आगे बढ़ी है।

सत्ती ने कहा कि प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों में होने जा रहे उप-चुनाव केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नितियों के दम पर लड़े जाएंगे। सत्ती ने कहा कि भाजपा के दोनों प्रत्याशी लंबे अरसे से पार्टी के कार्य में जुटे है और दोनों प्रत्याशी उपचुनाव में जीत दर्ज