आज से शुरू होगा मोस्ट फेमस शो बिग बॉस 13, जानिए इस बार क्या होगा खास

खबरें अभी तक। टीवी का मोस्ट फेमस शो बिग बॉस 13 आज शाम से शुरू हो गया है। इस बार शो में सिर्फ सेलेब्स आने वाले हैं, लेकिन इसके साथ ही शो में कई नए बदलाव देखने के मिलेंगे। तो फिर चलिए जानते हैं कि इस सीजन क्या होगा स्पेशल।

आपको बता दें कि इस बार शो का सेट गोरेगांव के फिल्म सिटी में बनाया है। इससे पहले सभी सीजन में सेट लोनावला में था। इस बार बिग बॉस का घर इकोफ्रेंडली बनाया गया है। साथ ही इस बार शो में प्लास्टिक का यूज नहीं हुआ है। वहीं इससे पहले के सभी सीजन लोनावला में शूट हुए हैं। ओमंग कुमार द्वारा घर को बिना प्लास्टिक के ही बेहद कलरफुल और वाइब्रेंट लुक दिया गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार शो में मेल की जगह फीमेल वॉइस भी आपके कानों में गूंजने वाली है। साथ ही खबर ये भी है कि इस बार शो में अमीषा पटेल पहले हफ्ते घर में रहने वाली है। अमीषा को’घर की मालकिन’ के रूप में देखा जा सकता है। वहीं इस बार शो में सिर्फ सेलेब्स होंगे। हर बार घर में आम नागरिक भी आते थे, लेकिन इस बार सिर्फ सेलेब्स होंगे।