प्रदेश की एक और बेटी ने बढ़ाया देश का मान, अनीता कुंडू ने फहराया माउंट मनासलू पर तिरंगा

देश और हरियाणा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है. जहां प्रदेश की बेटियां देश का नाम रोशन कर रही है वहीं इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है. तीन बार माउंट एवरेस्‍ट को फतह करने वाली हिसार के गांव फरीदपुर के किसान की बेटी अनीता कुंडू ने आज सुबह 3:20 पर माउंट मनासलू पर तिरंगा फहरा दिया है

सेवन समिट अभियान के तहत अनीता ने अब विश्व की 5वीं ऊंची चोटी पर फतह कर ली है। अनीता कुंडू द्वारा आज सुबह माउंट मनासलू की चोटी को फतह करने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल छाया हुआ है। हाल में ही अनीता कुंडू ने तीसरी बार एवरेस्‍ट की चोटी को फतह कर वहां तिरंगा फहराया था। जिस बर्फीले तूफान ने कई पर्वतारोहियों की जिंदगी को ग्रस लिया था। अनीता ने उसी तूफान को मात दे दी। हरियाणा पुलिस में सब इंस्‍पेक्‍टर के पद पर कार्यरत अनीता कुंडू नेपाल और चीन दोनों ओर से और चार बार चोटी माउंट एवरेस्‍ट की चोटी फतह करने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं।