कुरुक्षेत्र से पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता कैलाशो सैनी हुई भाजपा में शामिल

बुधवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा कांग्रेस समन्वय समिति की सदस्य और पूर्व सांसद कैलाशो सैनी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं. कैलाशो सैनी के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने को यह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्‍यक्ष कुमारी सैलजा के लिए कड़ा झटका माना जा रहा है। कैलाशो सैनी को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पार्टी में शामिल कराया।