अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव कुल्‍लू में ये बॉलीवुड कलाकार देंगे प्रस्‍तुति, पढ़िए ख़बर

ख़बरें अभी तक। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव 8 से 14 अक्टूबर को शुरू होने जा रहा है, जिसमें सांस्कृतिक संध्याओं के लिए प्रशासन ने स्टार कलाकारों की सूची जारी कर दी है। उपायुक्त कुल्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी कलाकारों के नाम पर मोहर लगा दी गई है। पहली सांस्कृतिक संध्या पर 8 अक्टूबर को मशहूर गायक स्वरूप खान और 9 को सुरेश वाडकर प्रस्तुति देंगे। 10 अक्तूबर को पंजाबी नाइट में निंजा के नाम होगी।

11 को ज्योतिका टांगरी व कुशल पोल धमाल मचाएंगे। 12 को एनिमेटेड लेजर लाइट साउंड शो होगा। 13 को बॉलीवुड नाइट में पार्श्व गायक सोनू निगम अपनी मधुर अवाज का जादू बिखेरेंगे। 14 अक्तूबर को पहाड़ी नाइट होगी। 14 को पहाड़ी नाइट होगी। इस बार दशहरा उत्सव के दौरान कलाकेंद्र, मेला मैदान, ट्रैफिक से लेकर देवी-देवताओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

पिछले दशहरा के मुकाबले इस बार अधिक जवान ड्यूटी पर लगाए जा रहे हैं। दशहरा की तैयारियों में पुलिस जुट गई है। उत्सव में सुरक्षा की दृष्टि से इस बार 106 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन सीसीटीवी कैमरों से दशहरा उत्सव की हर गतिविधि पर नजर रहेगी। दशहरा उत्सव में इस बार 1700 पुलिस जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। ये दशहरा उत्सव के दौरान कलाकेंद्र, मेला मैदान, ट्रैफिक से लेकर देवी-देवताओं की सुरक्षा का काम देखेंगे।