चुनावी बिगुल बजते ही AAP ने भी हरियाणा में किया प्रत्याशियों का एलान

खबरें अभी तक। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख तय हो चुकी है। चुनावी बिगुल बज चुका है। सत्‍ता की कुर्सी के लिए सभी पार्टी एड़ी चोटी का जोर लगाने को तैयार है। अब चुनावी मैदान में आम आदमी पार्टी भी उतर चुकी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आ आदमी पार्टी ने भी राज्‍य की 22 सीटों पर प्रत्‍याशियों का एलान कर दिया है। बता दें कि इन सीटों में दिल्‍ली से सटे एनसीआर की आठ सीटें भी शामिल हैं। इन सभी सीटों परपर प्रत्‍याशी के नाम तय कर दिए गए हैं। इन सीटों में महेंद्रगढ़, गुड़गांव, होडल, पलवल, फरीदाबाद एनआइटी, बड़खल, बल्‍लभगढ़ और फरीदाबाद शामिल है। तो चलिए आपको दिखाते है प्रत्याशियों की पूरी लिस्‍ट-

अजय शर्मा -महेन्द्रगढ़

रणवीर सिंह राठी- गुरुग्राम

करण सिंह डागर- होडल

कुलदीप कौशिक- पलवल

संतोष यादव- फरीदाबाद NIT

धर्मवीर भड़ाना- बड़खल

हरेन्दर भाटी- बल्लभगढ़

कुमारी सुमनलता वशिष्ठ- फरीदाबाद

आपको बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों का कार्यकाल 2 नवंबर को पूरा हो जाएगा। जिसके चलते चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा के लिए भी चुनाव की तारीख तय कर दी है। दोनों ही राज्‍यों में 21 अक्टूबर को को मतदान होना है, तो वहीं 24 अक्टूबर को मतों की गिनती की जाएगी।