एशिया के पहले जीवाश्म संग्रहालय में 2020 में आयगा विदेशी भू वैज्ञानिकों का दल

ख़बरें अभी तक: एशिया के पहले जीवाश्म संग्राहलय जोकि 1974  में सिरमौर जिला के सुकेती नामक स्थान पर है, एक मात्र ऐसा संग्रहालय है जिसमे वहीं  जीवाश्म अवशेष रखे गए हैं जो इसी स्थान से मिले हैं। यह संग्रहालय भारतीय भू गर्भ सर्वेक्षण के अधीन है व् दूर- दूर से यहाँ पर्यटक जीवाश्म देखने पहुंचते है। यहां पर लाखों वर्षों पूर्व के हाथी, कछुआ व् मानव जाति केअवशेष जीवाश्म रखे गए हैं साथ ही अनेक जानवरों के मॉडल भी लगाए गए हैं।

इस स्थान को और अधिक विकसित करने के उदेशीय से एशिया डिवलपमेंट बैंक के अधिकारीयों की एक टीम ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के साथ यहाँ का दौरा किया और साथ लगते क्षेत्र में सौन्द्रीयकरण को लेकर निरक्षण किया। वर्ष 2020  में विश्व के भू वैज्ञानिकों का एक सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया जायेगा और उनका एक दल सुकेती फॉसिल पार्क भी आनेवाला है इसी के मद्देनजर रखते हुए यहाँ पर सौंदर्यीकरण कार्य शुरू किया जाना है। ताकि यह स्थान अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर अपना स्थान बना सके।