कश्मीर के मुद्दे पर कांग्रेस और पाकिस्तान एक हैं – कृष्णपाल गुर्जर

खबरें अभी तक। कश्मीर के मुद्दे पर कांग्रेस और पाकिस्तान एक हैं। कांग्रेसी वहीं भाषा बोलते है जो पाकिस्तान बोलता है , लेकिन कश्मीर के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी का रुख साफ है। पाक ऑक्यूपाइड कश्मीर भी हमारा हिस्सा है इसीलिए जम्मू कश्मीर की विधानसभा में सीट खाली दिखाई जाती हैं। यह कहना है केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का। गुर्जर सैनिक कॉलोनी में सड़क का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने फरीदाबाद से शुरू हो रही कांग्रेस की शंखनाद रैली पर कहा कि कांग्रेसी अब कुंभकरण की नींद सो चुके हैं, अब चाहे शंख बजाओ या ढोल बाजे कांग्रेसी जागने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शंखनाद रैली से पहले अपने घर में शंखनाद कर आपस के बिगड़े रिश्तो को सुधारें।

दिखाई दें रहा ये नज़ारा है फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी का , जहां केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और इलाके की विधायक सीमा एक कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कश्मीर मुद्दे कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस और पाकिस्तान दोनों एक ही स्वर में बोल रहे हैं ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस और पाकिस्तान एक ही है।

कांग्रेस की शंखनाद रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि सारे कांग्रेसी कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं,  ऐसे में चाहे ढोल बजे या बाजे , अब कांग्रेसी जागने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा की4 अच्छे लोकतंत्र के लिए विपक्ष का होना जरूरी है लेकिन विपक्ष आपस में लड़कर ही खत्म हुआ जा रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी इस बार 75 पर करेगी।