धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का गुरु मंत्र

ख़बरें अभी तक। कुरुक्षेत्र:16 सितंबर को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का गुरु मंत्र। एक-दो दिन के अंदर हरियाणा प्रदेश में आचार संहिता लग सकती है और अब प्रदेश में सभी नेताओं ने अपने तूफानी दौरे भी शुरू कर दिए हैं लोगों से संपर्क साध रहे हैं कि अधिक से अधिक मतदाता उनके पक्ष में वोट करें।इसी कड़ी में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में सुबह सवेरे कुरुक्षेत्र के सांसद और थानेसर से भाजपा के विधायक सुभाष सुधा लोगों के घर-घर जाकर घंटी बजा रहे हैं और उन्हें बता रहे हैं कि एक बार फिर मनोहर लाल के हाथों को मजबूत करें इसी कड़ी में 16 सितंबर को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को 75 बार जीत का मंत्र देंगे।