दशहरा उत्सव में एक साथ 2 हजार बजंतरियों द्वारा बजाई जायेगी देव धुन: गोविंद ठाकुर

खबरें अभी तक। अंतरराष्‍ट्रीय दशहरा इस बार आठ से 14 अक्टूबर तक चलेगा। दशहरा उत्सव में 2 हजार बजंतरियों द्वारा एक साथ देव धुन बजाएंगे। सीएम ने परंपराओं को सहेजने के लिए यह परामर्श दिया था। 12 या 13 अक्टूबर जिस दिन सीएम कार्यक्रम में मौजूद होंगे, उस दिन देव धुन कार्यक्रम का आयोजन होगा। देव ध्वनि के साथ पुजारी मंत्र उच्चारण करेंगे। इस बार कुल्लू दशहरा प्लास्टिक मुक्त होगा। जिला में अधिकारियों को मिलने वाले बुके से भी हटेगा प्लास्टिक, टेप की जगह लगेगी उन या अन्य धागा। यातायात व्यवस्था के लिए अलग से रिजर्व बटालियन हो गई। ग्राउंड पर नज़र रखने के लिए दो ड्रोन कैमरे भी रहेंगे।

शहर को चार जोन में बंटा गया। गाड़ियों के शहर में आते ही पुलिस को जानकारी मिलेगी। 70 की जगह इस बार 90 सीसीटीवी कैमरा लगेंगे। दशहरा की सांस्कृतिक संध्या के लिए स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन होंगे व उन्‍हें इसी दौरान पूर्व में किए कार्यक्रमों की जानकारी देनी होगी। दलालों को रोकने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। जाति आधारित या अन्य फूहड़ गीत गाने वालों को मौका नहीं दिया जाएगा। बैठक के दौरान परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने 10 फीसद तक प्लॉट रेट बढ़ाने का  सुझाव दिया है।