इनेलो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भावुक होते हुए पार्टी से दिया इस्तीफा

खबरें अभी तक। पिछले लंबे समय से अशोक अरोड़ा को लेकर राजनीतिक गलियारों में जो कयास लगाए जा रहे थे कि वह किस पार्टी का दामन थामेंगे इस मामले की शुरुआत अशोक अरोड़ा ने अपने समर्थकों सहित ठीक चुनाव आचार संहिता से पहले  इनलो  छोड़कर की. चुनाव आचार संहिता से पहले अशोक अरोड़ा का ये निर्णय हरियाणा की राजनीति को नया मोड़ देगा अशोक अरोड़ा कि पार्टी में जाएंगे यह फैसला कार्यकर्ताओं ने उन पर छोड़ा है और वह जल्दी अपना निर्णय सबके सामने रखेंगे.

इनेलो छोड़ने से पहले मंच पर भावुक नजर आए उन्होंने कहा वह जनता की सेवा चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का आशीर्वाद लेकर ही करेंगे पहले वह अपने निर्णय की सूचना ओम प्रकाश चौटाला को देंगे ओर उसके बाद विधिवत घोषणा करेंगे.